होली के हुड़दंग में दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे,दोनों पक्षों से 7 लोग घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

कायमगंज/

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मुकुट निवासी धर्मेंद्र, चंदा देवी, मालती देवी, दीपांशु व राखी वहीं दूसरे पक्ष से भूरे व गगन उर्फ़ बाबू को पुलिस घायल अवस्था मे मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई जहाँ इलाज के दौरान प्रथम पक्ष से धर्मेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा अमन अपनी भाभी के साथ होली खेल रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोग उन फफ़्तीया कसने लगे जिसका विरोध किया तो उनलोगो ने लाठी डंडो से हमला कर दिया और मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से गगन ने बताया कि प्रथम पक्ष आपस में झगड़ा कर मारपीट कर रहे थे यह देख भूरे वहाँ बीच बचाव करने गए तो उक्त लोगों ने उल्टा ही इन पर ही हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी यह देख जब वह भूरे को बचाने गया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *