फर्रुखाबाद:
फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में होलिका दहन के सुअवसर पर जनपदीय पुलिस अधिकारी, कर्मचारी गण एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिति में परम्परागत, रीति-रिवाज एवं विधि विधान के साथ पूजन करने के पश्चात होलिका दहन किया गया, इस पावन त्यौहार पर जिले की कप्तान ने सभी जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
