फांसी के फंदे पर झूला मज़दूर, हुई मौत।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सलावत खां निवासी 40 वर्षीय बादाम सिंह पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह शनिवार को अपने मकान के कमरे में लकड़ी के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर झूलते हुए पाया गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई।बादाम सिंह की पत्नी का लगभग दस वर्ष पूर्व देहांत हो चुका था। उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है दूसरी पुत्री संध्या और सबसे छोटा पुत्र सिध्दार्थ घर पर ही रहते हैं। परिजनों के अनुसार सिध्दार्थ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था, जबकि सबसे छोटे भाई का नाम सोनू सिंह है। बादाम सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और शराब पीने के आदी बताया जाता है। सूचना देने पर थाना मऊदरवाजा के प्रभारी अजब सिंह, कांशीराम कालोनी चौकी इंचार्ज राघवेन्द्र सिंह,कांस्टेबल कन्हैयालाल चौधरी, कांस्टेबल अनुज तिवारी व फारेसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतक शराब का आदी था फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *