त्योहारों को लेकर ड्रोन से सुरक्षा निगरानी, एसएसपी के निर्देशन में चला अभियान

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

त्योहारों को लेकर ड्रोन से सुरक्षा निगरानी, एसएसपी के निर्देशन में चला अभियान

एटा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे के माध्यम से सघन निगरानी अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत कोतवाली नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्रोन कैमरे की सहायता से मकानों की छतों की जांच की गई तथा अवैध शराब और संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *