अज्ञात महिला का शव आम के बाग में मिला

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज।

आज सुबह अज्ञात महिला का शव आम के बाग में पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

रेलवे स्टेशन कायमगंज से कुछ दूरी ग्राम मझोला के मजरा श्याम नगर में स्थित अथर खां निवासी सुभानपुर का आम का बाग है। जिसमें एक अज्ञात महिला का शव आम के पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। सुबह जब ग्रामीणों का आवागमन हुआ तो मेड़ के समीप शव देखा। घटना क्षेत्र में आग की तरह फैलने लगी। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्ट आमोद कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे, घटना स्थल का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया। जिसने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। महिला के गले में निशान बने हुए थे, उसकी जीभ बाहर निकल रही थी। जिससे लग रहा था कि महिला की गला घोंट कर हत्या की गई होगी।महिला लाल रंग का स्वेटर, गुलाबी -सफेद रंग का कुर्ता, नीले रंग का प्रिंटिड लोअर पहनी थी, उसके एक पैर में चप्पल थी दूसरी चप्पल पैर के पास पड़ी हुई थी। पैरों में बिछिया थे, हाथ में प्लास्टिक के कड़े, चांदी की अंगूठी, महिला के वालों में आर्टिफिशियल जूड़ा लगा था, महिला का रंग गेहुआ तथा उम्र लगभग 28 साल होगी। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि महिला का शव किसी अन्य स्थान से लाकर वहां पर डाला गया है। बहरहाल पुलिस घटना के सम्बन्ध में साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना से सम्बंधित जानकारी ली।

ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन के इस ओर सूनसान रहता है। जिस कारण कोई ना कोई घटना हो जाती हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *