फतेहगढ़ में स्थित जिला कचहरी अधिवक्ता के चेम्बर में तमंचा लेकर घुसा युवक मचा हड़कंप : तमंचा तानकर जान से मारने की दी धमकी।

2 Min Read

फतेहगढ़।

फतेहगढ़ स्थित जिला कचहरी परिसर में ब दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक कथित रूप से अधिवक्ता के चेम्बर में तमंचा लेकर घुस आया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित अधिवक्ता ने थाना कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला न्यू बस्ती सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी अधिवक्ता रोहिताश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उपभोक्ता फोरम के निकट स्थित अपने चेम्बर में दोपहर लगभग 2:30 बजे कानूनी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान आयूष गुप्ता नामक युवक चेम्बर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने तमंचा तान दिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के अधिवक्ता लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर आरोपी से तमंचा छीनकर अधिवक्ता को बचाया। ।

आरोप है कि बाद में आरोपी के पिता योगेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और उकसाने वाली बातें कही। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार घटना में उन्हें खुली व बंद चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तत्काल थाना कोतवाली फतेहगढ़ को दे दी गई है। घटना के बाद कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है।

कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह नें बताया की तमंचा बरामद कर लिया गया है। मामले में तहरीर मिल गयी है। जाँच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *