मतदाता सूची की शुद्धता हेतु 49 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

मतदाता सूची की शुद्धता हेतु 49 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण

एटा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2025 के तहत मतदाता सूची को पूर्ण शुद्धता एवं गुणवत्ता के साथ तैयार करने के उद्देश्य से जनपद में 49 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस संबंध में प्रेम रंजन सिंह (जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, एटा) के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्त अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण, अभिलेखों के सत्यापन तथा निर्धारित प्रारूपों के समयबद्ध एवं शुद्ध संधारण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं से भी अवगत कराया गया, ताकि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं उनके सहायक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें, जिससे मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाई जा सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि सभी 49 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्ठा एवं शुचिता के साथ कार्य करेंगे और मतदाता सूची को गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित बनाना सुनिश्चित करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *