आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदे पिता पुत्री को पिलुआ पुलिस ने तत्परता से सकुशल बचाया

1 Min Read

आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदे पिता पुत्री को पिलुआ पुलिस ने तत्परता से सकुशल बचाया

एटा – परिवारिक कलह से तंग आकर हजारा नहर में आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदे पिता पुत्री को थाना पिलुआ पुलिस की तत्परता के चलते सकुशल बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

घटनाक्रमनुसार– दिनांक 20.02.26 को समय करीब 21.00 बजे थाना पिलुआ पर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति हजारा नहर में आत्महत्या करने के लिए कूद गए हैं। इस सूचना पर थाना पिलुआ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवारिक कलह से तंग आकर हजारा नहर में आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदे गिरीश कुमार पुत्र फौजदार सिंह निवासी हसनगढ़ थाना जलेसर जनपद एटा उम्र करीब 70 वर्ष व उनकी 20 वर्षीय पुत्री को आमजन के सहयोग से सकुशल बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। थाना पिलुआ पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से परिजनों सहित आमजन द्वारा भूरि–भूरि प्रशंसा की गई।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *