जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय कमालगंज का किया निरीक्षण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय कमालगंज का किया निरीक्षण

कमालगंज/फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय कमालगंज का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने कार्यायल की कार्य प्रणाली,अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था,साफ सफाई, एवं नागरिक सुविधाओं के संबंधित व्यवस्थाओ की समीक्षा की‌ जिला अधिकारी ने नगर पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाए उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता अनिवार्य है।निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी द्वारा जन्म मृत्यु

प्रमाण पत्र पटल, आधार कार्ड संशोधन पटल का निरीक्षण किया।लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण,कार्यालय अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख रखाव तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जिला अधिकारी द्वारा स्टोर चैक किया गया व सभी विभागों के अनुभागों में रिकॉर्ड सही रखने,निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कराकर नीलामी कराने,खराब मशीनो की मरम्मत कराने,निर्माण कार्यों को समय से

पूर्ण कराने, सफाई व्यवस्था में सुधार करने, जलकर व गृहकर की वसूली में तेजी लाने, राज्य वित्त व 15वे वित्त के पैसे को कार्ययोजना बनाकर उपभोग करने के लिए निर्देशित किया गया।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *