झांसा देकर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
एटा। थाना मिरहची व साइबर थाना पुलिस ने झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना मिरहची में दर्ज मुकदमा संख्या 03/2026, धारा 69/316(2)/351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट में वांछित आरोपी प्रशांत कुमार पुत्र सुरेशचंद्र निवासी ग्राम श्योराई, थाना मिरहची, जिला एटा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
