Sri Nagar news: श्रीनगर में मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे खड़े और चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा सुबह के समय हुआ, जिससे किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचाव हो सका, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार वाहन व उसके चालक की तलाश तेज कर दी गई है। मामले की जांच जारी है।
