तहसील सदर को दूसरी जगह शिफ्ट करने का विरोध, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

तहसील सदर के स्थानांतरण के संबंध में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण रोके जाने की मांग की है।बुधवार को बार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष रामेंद्र कटियार व सचिव ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू के नेतृत्व में अधिवक्ता उपजिलाधिकारी से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने तहसील सदर को स्थानांतरित होने से रोके जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। तहसील सदर के स्थानांतरण को रोके जाने पर विचार न होने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से कहा कि पूर्व में ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। अगर तहसील सदर का स्थानांतरण अन्य स्थान पर होता है तो हम अधिवक्तागण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और धरना-प्रदर्शन एवं हड़ताल करेंगे।दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील सदर फर्रुखाबाद का कार्यालय वर्ष 1938 से इसी परिसर में चल रहा है एवं वर्ष 2009 में उक्त स्थान पर नवीन तहसील कार्यालय का निर्माण कराया गया था। चूंकि जनपद में फतेहगढ़ में सिविल न्यायालय, चकबंदी न्यायालय तथा कार्यालय मुख्यालय फतेहगढ़ में स्थित हैं तथा तहसील सदर कार्यालय, उपनिबंधक कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय इसी परिसर में एक साथ हैं, जिससे आम जनता को पंजीकरण एवं तहसील संबंधित कार्य व नगर पालिका संबंधित कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है। उनके भी कार्य एक ही परिसर में हो जाते हैं।हम लोगों को समाचार पत्र के माध्यम से यह जानकारी हुई है कि तहसील सदर फर्रुखाबाद के कार्यालय को किसी अन्य स्थान पर शहर से दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे आम जनता को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उनको एक कार्य के लिए कई जगह भटकना पड़ेगा। ऐसी दशा में आम जनता परेशान हो जाएगी।चूंकि वर्तमान परिसर में कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया है, उसको मरम्मत के द्वारा सही किया जा सकता है। वर्षा के कारण भवन की पिछली दीवार मरम्मत योग्य है। पिछली दीवार की मरम्मत हो जाने से कम खर्च में ही सही कराई जा सकती है एवं भवन पूर्णतया कार्य करने योग्य है। उसकी मरम्मत कराई जाए, जिससे आम जनता को असुविधा नहीं होगी।तहसील सदर के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से तहसील सदर के स्थानांतरित होने से रोके जाने की मांग की है।इस मौके पर रामेंद्र कटियार, ओम प्रकाश दुबे उर्फ ओमू, होशियार सिंह राजपूत, हेमराज सिंह राजपूत, रुकमंगल सिंह चौहान, संजीव शाक्य, विपिन यादव, राजीव सिंह यादव, संजय कटियार, सतेंद्र शाक्य, अनूप कटियार, निखिल मिश्रा, स्वदेश दुबे, दिलीप कश्यप आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *