फर्रुखाबाद।
प्रदेश सरकार ने फतेहगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह सहित डेढ़ दर्जन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। एएसपी गिरीश कुमार सिंह की जनपद अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तैनाती की गई। उनके स्थान पर आईपीएस पुष्कर वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज का जनपद फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक पद पर तबादला किया गया है।
