कटरौली गांव में हर घर जल की शुरुआत, 200 परिवारों को नल से मिला स्वच्छ पेयजल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल से जल पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पट्टी ब्लॉक कमालगंज के कटरौली गांव में जलार्पण किया गया। कटरौली गांव में लगभग 200 ग्रामीणों के घरों में नल से जल पहुंचा तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों का कहना है कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे घरों में नल से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। लेकिन जल जीवन मिशन योजना ने इसे सार्थक कर दिया।मंगलवार को कटरौली गांव में जलार्पण हुआ तो बड़ी संख्या में ग्रामीण पम्प हाउस पर इकट्ठा हो गए। जलार्पण के साथ ही जब पेयजल आपूर्ति शुरू की गई तो ग्रामवासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने मिष्ठान बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। जलार्पण के दौरान ग्राम प्रधान अनीश बेगम के पति असगर अली समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से पानी की समस्या लोगों के जीवन का हिस्सा रही है। प्रधानपति असगर अली का कहना है कि गांव में रहने वाले परिवारों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था। पीने के पानी से लेकर घरेलू कामों तक, हर जरूरत के लिए ग्रामीणों को काफी मेहनत और परेशानी उठानी पड़ती थी। पानी की इस समस्या ने ग्रामीण जीवन को कठिन बना दिया था, लेकिन जल जीवन मिशन योजना ने हमारा जीवन आसान बनाने का काम किया है।फर्रुखाबाद में कुल गांवों की संख्या 844 है। जल जीवन मिशन के तहत 643 गांवों में नल से जल घर-घर पहुंच रहा है। जबकि 64 गांवों में वाटर टेस्टिंग (ट्रायल रन) जारी है। जबकि शेष गांवों में कार्य प्रगति पर है, जिसे तेजी से कराया जा रहा है। इस योजना के लागू होने से अब ग्रामीण परिवारों को पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और दूसरे जलस्रोतों पर निर्भरता खत्म हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिलाओं को पानी भरने के लिए होने वाली भागदौड़ से राहत मिली है।जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल घरों तक पानी पहुंचाना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। इस मिशन के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को पानी के लिए दूर-दराज भटकना न पड़े और उनका जीवन अधिक सुविधाजनक, स्वस्थ एवं खुशहाल बन सके।अधिशासी अभियंता मो. कासिम हाशमी के मुताबिक पट्टी ब्लॉक कमालगंज के कटरौली ग्रामसभा में जलार्पण किया गया। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ट्रायल रन के बाद अब सीधे उनके घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इस पेयजल योजना से ग्रामीणों की समस्या दूर होगी। उन्हें अब पेयजल के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *