रिपोर्ट संजीव सक्सेना |
फर्रुखाबाद |
इटावा-बरेली हाईवे पर शुक्रवार को रामगंगा पुल से एक पिकअप अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। रामगंगा पुल पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं पिकअप चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वाहन किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
