फर्रुखाबाद |

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की सप्तमी पर नगर के मोहल्ला साहबगंज में भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से किया गया। सुंदर स्वरूपों में सजे बच्चों की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर झांकियों का स्वागत किया। झांकियों में श्रीनाथ जी और यमुना जी के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया और जय माता दी के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर आयोजन में अमन (बाबा), अभिषेक कश्यप, चंचल कश्यप, रजत यादव, राहुल यादव, मयंक यादव,और ऋषभ, सत्यम,अमन, श्री पाण्डेश्वर नाथ द्वादश मठ के महंत प. उमेश शर्मा ने सबको आशीर्वाद दिया। पुजारी अंकुश पांडेय ने व्यवस्थाएं संभाली।
