गंगा में डूबी कक्षा 6 की छात्रा का शव मिलने से कोहराम: एनडीआरएफ जवानों ने ढूंढ निकाला |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

बीते दिनों घास काटने गई कक्षा 6 की छात्रा गुलशन का शव आज मिलने से परिवार में मातम छा गया। छात्रा गुलशन को ढूंढने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ के करीब डेढ़ दर्जन जवानों को लगाया था। एनडीआरएफ के जवान डीसीएम में अपनी मोटर बोट लेकर गंगा तट पर पहुंचे थे। उन्होंने आज सुबह से ही छात्रा की तलाश शुरू कर दी। गंगा नदी के जलस्तर एवं पानी के बहाव का जायजा लेने के बाद जवानों ने अनुमान लगाया कि छात्रा यहां डूबी थी और उसी के निकट मिट्टी में दब गई होगी। काफी प्रयासों के बाद शाम करीब 5 बजे जवानों ने छात्रा का शव घटनास्थल के निकट ही ढूंढ निकाला। छात्रा गुलशन का शव देखते ही उसकी मां श्रीमती नेमा देवी सहित परिवार की अन्य महिलाएं बुरी तरह बिलखने लगीं।छात्रा गुलशन पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी बहन बबीता की शादी हो चुकी है। अंजू, नेहा और कौशल्या उसकी अन्य बहनें हैं, जबकि राहुल, रोहित और अनुराग तीन भाई हैं। भोजपुर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने छात्रा के शव का पंचनामा भरा।मालूम हो कि कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर निवासी विनोद कुमार वर्मा की 14 वर्षीय पुत्री गुलशन, 11 वर्षीय पुत्र अनुराग एवं 17 वर्षीय रोहित बीते दिन दोपहर गांव के पीछे गंगा नदी पार कर घास काटने जा रहे थे। गंगा नदी के मध्य से गुजरते समय गुलशन एवं अनुराग अचानक गहराई में चले जाने के कारण डूबने लगे। रोहित ने तैरकर भाई-बहन को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान अनुराग ने रोहित का पैर पकड़ लिया, जिसके कारण वह डूबने से बच गया, लेकिन गुलशन पानी में डूब गई। बताया गया कि बरसात के कारण मिट्टी के कटान से बनी खाई के नीचे गुलशन दब गई थी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *