हरियाणा की युवती को घुमाने लाए CRPF जवान, दरोगा और सिपाही ने फार्म हाउस पर किया गैंगरेप

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

हरियाणा की युवती को घुमाने लाए CRPF जवान, दरोगा और सिपाही ने फार्म हाउस पर किया गैंगरेप

Ad image

जनरल फोर्स ब्यूरो

अमरोहा। अमरोहा के हसनपुर में महिला सुरक्षा के दावों को तार-तार करने का मामला सामने आया है।

हरियाणा की युवती तो धार्मिक स्थल घुमाने के बहाने लाए सीआरपीएफ के जवान मोहित व लालाराम ने हसनपुर कोतवाली में तैनात दारोगा संजय तोमर व हेड कांस्टेबिल परविंद्र मलिक के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया

बुधवार सुबह परेशान युवती ने पुलिस अधिकारियों को काल कर घटना की सूचना दी। दिनभर मामला दबाए बैठी रही पुलिस को दोपहर बाद इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ी।

यहां एक नेता के फार्म हाउस पर घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। देरशाम पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *