महिलाओं ने जमकर की मारपीट बाइक तोड़ी: कूड़ा डालने का विवाद।

3 Min Read

महिलाओं ने जमकर की मारपीट बाइक तोड़ी: कूड़ा डालने का विवाद।

फर्रुखाबाद।

नगर के मौहल्ला पलडिया तिराहे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद के दौरान महिलाओं में जमकर मारपीट हुई बाइक तोड़ी गई पलड़िया तिराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय स्कूल के गेट के बाहर लकड़ी के खोखे में धूम्रपान की बिक्री की जाती है।वहीं रखें नगर पालिका के कंटेनर में कूड़ा डाला जाता है वहां कार खड़ी करने वाले व्यक्ति ने कूड़ेदान को खिसका दिया है।मोहल्ला दिलावर जंग निवासी अशोक पांडे की पत्नी श्रीमती साधना आज कंटेनर में कूड़ा डालने गई सुनीता दुबे के पति खौखे पर बैठे थे।जिन्होंने कूड़ा डालने का विरोध किया इसी दौरान जमकर मारपीट व पथराव हुआ 112 नंबर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की रिपोर्ट दर्ज कराने दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे वहां भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ।साधना पांडे ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर में कहा है कि स्कूल के पास रखें खौखे में नशा पत्ती का सामान बेचा जाता है मैंने वहां कूड़ेदान रखने को कहा तभी।हितेंद्र पांडे के तीनों लड़कों व महिलाएं मेरे घर के अंदर घुस आई घर में खींचकर मेरी पिटाई की गई।जब मेरी बेटी पूजा उर्फ कोमल बचाने आई तो उसकी भी पिटाई की गई।मुझे कालोनी की।महिलाओं ने बचाया उनके साथ भी मारपीट की गई साधना पांडे ने आरोप लगाया कि कन्हैया दुबे,रिसब,कल्लू,आयुष दुबे,अनीता,सुनीता ने मुझको बुरी तरह पीटा है मेरी बाइक तोड़ी गई।दूसरी ओर से सुनीता दुबे , दुर्गेश मिश्रा,जानकी शुक्ला,सरिता कुमारी,निशा दुबे ने

भी कारवाई करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।जिसमें महिलाओं ने आरोप लगाया कि अशोक पांडे की पत्नी सत्यमा,रुप कुमार सक्सेना,कुशाग्र मिश्रा,हर्ष मिश्रा,सत्यम मिश्रा,बजरंगी आदि ने सुनीता दुबे व दुर्गेश मिश्रा का सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया।सुनीता को चोट लगी सुनीता को चोट लगी आरोप लगाया गया की कल्पना पांडे के पुत्र मनु पांडे ने गाली गलौज किया है जिसका विडियो मौजूद है।कूड़ेदान को रखने को लेकर झगड़ा किया गया बताया गया पहले मंगलसूत्र लूट की तहरीर दी गई पुलिस के हड़काने पर दूसरा प्रार्थना पत्र लिखा गया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *