ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीण ने जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र

1 Min Read

राजेपुर /

विकास खंड राजेपुर की ग्राम पंचायत कुम्हरौर निवासी अरविंद कुमार पुत्र शिव प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान हिमानी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अरविंद कुमार ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत कुम्हरौर की ग्राम प्रधान हिमानी सिंह के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसकी जांच जिला स्तरीय कमेटी द्वारा कराई गई। जांच के दौरान ग्राम प्रधान को दोषी पाया गया और जांच आख्या संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई।

प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी, फर्रुखाबाद को भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक दोषी ग्राम प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अरविंद कुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान हिमानी सिंह के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश पारित किए जाएं, ताकि न्याय मिल सके। वहीं ग्राम प्रधान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपी को निराधार बताया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *