श्री स्वर्ण सरोवर शिव मंदिर समिति
कुंडा के तत्वाधान में आयोजित
रुद्राभिषेक
कायमगंज/ फर्रुखाबाद। सभी गणमान्य नागरिकों के साथ में संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में वाराणसी से आए हुए ब्राह्मणों ने मंत्र उच्चारण करके रुद्राभिषेक के कार्यक्रम को विधवत तरीके से कराया, श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग स्वरूप रुद्राभिषेक के दौरान बहुत ही आकर्षक लग रहे थे एवं सभी भक्तों को अति आकर्षित कर रहे थे। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र सिंह (पिंटू यादव) विजय यादव (जंट सिंह यादव) रमेश गुप्ता ,विजय गुप्ता, पियूष अग्रवाल, प्रमोद वर्मा ,शैलेश गुप्ता, दिनेश गंगवार, डॉक्टर बंगाली, रामू यादव, प्रदीप रस्तोगी, नीलम गुप्ता प्रियंका अग्रवाल, लवली यादव, अंकिता गुप्ता, अनमोल अग्रवाल व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे । सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का पूजा अर्चन विधि विधान से रुद्राभिषेक किया एवं सभी ने बाबा से विश्व शांति के लिए मंगल पूजन किया।
