रोडवेज बस व बाइक की भिडंत: बाइक सवार की मौत, साथी घायल |

1 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद |

कोतवाली मोहम्मदाबाद के मोहल्ला राजीव नगर निवासी गोपाल शुक्ला पुत्र हरिश्चंद्र शुक्ला मोहल्ले के अतुल पुत्र राधामोहन वर्मा के साथ फरुखाबाद से घर जा रहे थे जब उनकी बाइक सकवाई ग्राम से गुजर रही थी। उसी समय सामने से आ रही रोडवेज बस की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए | ईएमटी अमित कुमार ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया डाक्टर ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया गंभीर घायल अतुल का इलाज किया जा रहा है। हादसे में बाइक सवार गोपाल शुक्ला की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *