राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव नीलम परवीन का इस्तीफा

2 Min Read

नवादा में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, नवादा की रहने वाली राजद की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता नीलम परवीन ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. नीलम परवीन ने राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता के पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है.

नीलम परवीन ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर पत्र साझा करके दी. उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है, मैं नीलम परवीन, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल, बिहार, इस पत्र के माध्यम से सूचित करना चाहती हूं कि मैं राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता और अपने वर्तमान पद राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रही हूं.बता दें कि राजद में नीलम परवीन दोहरी जिम्मेदारी निभा रही थीं. वह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव होने के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका में भी सक्रिय थीं. नीलम ने अपना इस्तीफा पत्र सार्वजनिक करते हुए स्पष्ट किया कि वह अब राजद का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने पत्र में इस्तीफे के पीछे के व्यक्तिगत या राजनीतिक कारणों का खुलासा नहीं किया है.उनके इस अचानक फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, खासकर नवादा और अल्पसंख्यक राजनीति से जुड़े हलकों में इसे एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नीलम परवीन का अचानक इस्तीफा देना संगठन के भीतर सब कुछ ठीक न होने का संकेत हो सकता है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *