एटा में सट्टा और जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

2 Min Read

एटा में सट्टा और जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

एटा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है। थाना निधौली कलां और थाना सकीट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना निधौली कलां पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त संजय कुमार निवासी ग्राम कासिमपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 2400 रुपये नकद और सट्टा पर्ची बरामद की। इस संबंध में थाना निधौली कलां पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, थाना सकीट पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 3830 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामप्रकाश, विरेश, राधेश्याम, रामभजन, रामरहीश और किशनपाल शामिल हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *