फर्रुखाबाद:
फतेहगढ़ क्षेत्र के महरुपुर सहजू में कानपुर रोड पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन दिनांक 30 मार्च से 3 अप्रेल तक किया जा रहा है निम्न कार्यक्रमानुसार सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के भाई बहन सादर आमंत्रित हैं इस यज्ञ आयोजन में सभी संस्कार नि: शुल्क सम्पन्न करायें जायेंगे।जैसे पुंसवन संस्कार,मुण्डन संस्कार,अन्नप्राशन संस्कार, विधारम्भ संस्कार,यज्ञोपवीत संस्कार, गुरु दीक्षा संस्कार,जन्मदिवस संस्कार,विवाह दिवस संस्कार, आदि कार्यक्रम विवरण सोमवार 30 मार्च को प्रात: 10 बजे मंगल कलश यात्रा, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक श्रीमद् पावन पुराण कथा, मंगलवार 31 मार्च को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक देव पूजन गायत्री महायज्ञ, दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा,बुधवार 1 अप्रेल को 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ, दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा, गुरुवार 2 अप्रेल को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ, दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा एवं दीप यज्ञ शुक्रवार 3 अप्रेल को प्रात: 8 बजे से गायत्री महायज्ञ की पूर्ण आहुति विभिन्न संस्कार एवं टोली विदाई आयोजक सजल महिला मण्डल, अखिल विश्व गायत्री परिवार फतेहगढ़ फर्रुखाबाद शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षित सरस कथावाचक श्री सरित सिंह जी द्वारा की जायेगी।
