विधायिका पति की एसडीएम कायमगंज से नोक-झोक |

4 Min Read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद |

प्रशासन द्वारा गंगा के नाम दर्ज सैकड़ो बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई गई फसल कटवाने को लेकर सोमवार की देर रात को कायमगंज के विधायक के पति की नोक झोक एस डी एम कायमगंज से हो गई थी ।मामले की गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कायमगंज शमशाबाद शाहजहांपुर थाने की पुलिस को मौके पर बुला लिया था ।इस पर कटी हुई फसल और कारवाईनको लेकर लोग भाग गये।मंगलवार को इस जमीन पर खड़ी हुई फसल को पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कटवाना शुरू कर दिया है ।

कायमगंज क्षेत्र के कम्पिल एवं शमशाबाद के तराई क्षेत्र में गंगा के नाम दर्ज सैकड़ो बीघा जमीन पर कई वर्ष पहले पंजाब के किसान स्थानीय प्रभाव शाली लोगों से सांठ गांठ करके कुछ जमीन पर पट्टा करवा लेते थे।इसकी आड़ में सैकड़ो बीघा जमीन पर खेती करते थे ।प्रशासनिक कार्रवाई से यह व्यवस्था ध्वस्त कर दी गई ।इसके बाद राजनीतिक संरक्षण प्राप्त करके स्थानीय लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया तथा अवैध रूप से फसल को उगाना शुरू कर दिया । कुछ वर्ष पहले11 लोगों को इस जमीन के पट्टे दिये गये।वर्ष 2003 में किए गए पट्टे निरस्त कर दिए गए ।इसके बावजूद दबंग लोग सैकड़ो बीघा जमीन पर कब्जा करके फसल करते रहे ।पिछले महीने राजस्व विभाग की जांच पर पाया गया कि गांव बसोला की प्रधानअंजू राजपूत के पति सोरन सिंह ने गंगा की सैकड़ो बीघा की जमीन पर कब्जा करके गेहूं की फसल बोई है।16 मार्च को लेखपाल ने गाटा संख्या725 की 7.56हेक्टर की जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल को जब्त करके ग्राम पंचायत सदस्य विसना एवं राशन विक्रेता चंद्रपाल को सुर्पदगी मैं दे दी थी ।सोमवार की देर रात को इसी फसल को ग्राम प्रधानअंजू राजपूतके पति सोरन सिंहऔर कायमगंज विधायक डॉक्टर सुरभि के पति डॉ अजीत गंगवार की मौजूदगी में दो कार्बाइनमशीन को लाकर गेहूं की फसल को काटा जा रहा था ।सूचना पर कायमगंज एसडीएमअतुल कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी कायमगंज कोतवाल मनमोहन चतुर्वेदी शमशाबाद थाना प्रभारी रमेश सिंह तथा शाहजहांपुर की पुलिस वहां पर पहुंच गई थी । एस डी एम ने वहाँ पर गेहूं की फसल काट रहे लोगों को चेतावनी दी ।कि अगर उन्होंने फसल काटना बंद नहीं किया ।तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।मंगलवार को एसडीएमके निर्देश पर नायब तहसीलदार हर्षित सिंह राजस्व कर्मियों एवं पुलिस के साथ गांव नगला बसोला मैं दो कार्बाइन मशीन लेकर पहुंचे ।100 बीघा की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को पुलिस की मौजूदगी में कार्बाइन मशीन की मदद से कटवाया जा रहा है ।कायमगंज एसडीएमअतुल कुमार ने बताया कि इस फसल को काटने के बाद उसमें गंगा के नाम दर्ज पूरी जमीन का चिन्हांकन करके देखा जाएगा ।की कहां-कहां अवैध रूप से गेहूं की फसल बोई गई है ।उसे फसल को धारा 67 के अंतर्गत जब्त करके नीलाम कराया जाएगा या जुर्माना वसूलकर उन्हीं लोगों को निर्धारित कीमत पर फसल दे दी जाएगी ।भविष्य के लिए भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी ।कोई भीअवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा नकर सके ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *