कायमगंज |
नगर के सीपी सभागार मे सीपी मसाले को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया | सीपी मसाले के ऑनर लक्ष्मी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया | इस आयोजन में बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के किराना दुकानदार व कैटर्स शामिल हुए। समारोह के दौरान सीपी मसालों केट्रेड मार्केटिंग मैनेजर अनूप सिंह ने खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता के साथ सीपी मसालों से होली पकवानों के मतवाले स्वाद पर उपभोक्ताओं से चर्चा की।
इस समारोह में सभी लोगों ने एक दूसरे से लगे मिलकर शुभकामनाएं दी। कंपनी के एमडी सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल पैसा कमाना ही नहीं है, बल्कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट भी उपलब्ध कराना है। कहा कि आप लोगों के ही सहयोग से सीपी मसाले नया कीर्तिमान बना रहा है।
