लव जिहाद के विरुद्ध हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति की बाइक रैली |

4 Min Read

कायमगंज |

कायमगंज नगर में हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा लव जिहाद के विरुद्ध सामाजिक जन जागरण एवं जन -आंदोलन के तहत हिंदू जन आक्रोश बाइक रैली कायमगंज नगर संयोजक सुधांशु पांडेय के नेतृत्व मे समिति के कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के लोगों द्वारा निकाली गई। बाइक रैली गमा देवी मंदिर से प्रारम्भ कर, पुरानी गल्ला मंडी चौराहा, जटवारा रोड, ट्रांसपोर्ट चौराहा, पटवन गली, पुल ग़ालिब, मेन बाजार , बड़ा चौराहा, गंगा दरवाजा से होते हुए शिवाला भवन में समापन हुआ।बाइक रैली के समापन के पश्चात बाईक रैली में उपस्थित रहे |

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक निशांत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह बाइक रैली हिंदू समाज के बीच जाकर लव जिहाद की सच्चाई को उजागर करने के लिए निकाली गई है, लव जिहाद के प्रति हिंदू बहन बेटियां जागरूक हों इस नाते यह जन जागरण कार्यक्रम जिले के सभी नगरों एवं खण्डों में चलाया जा रहा है। लव जिहाद पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है जिसके खिलाफ जितना जल्दी हिंदू समाज एकजुट हो जाए उतना ही समाज के लिए बेहतर होगा। देश के अंदर चल रहे लव जिहाद के बड़े गिरोहों का खुलासा आए दिन हो रहा है। इतनी घटनाएं होने के पश्चात भी हिंदू बहन बेटियां लव जिहाद के षड्यंत्र में फंस रही है जो हिंदू अस्मिता के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है। समस्त हिंदू समाज को मिलकर लव जिहाद के इस षड्यंत्र के विरोध में संघर्ष करना होगा।

जिला सहसंयोजक धर्मेंद्र पाल ने कहा कि हिंदू जन आक्रोश बाइक रैलियां हिंदू समाज में लव जिहाद के विरुद्ध एक सामाजिक जन आंदोलन का वातावरण बने इस नाते निकाली जा रही हैं।

हिंदू कार्यकर्ता आकाश कट्टर हिंदू ने कहा कि जिस हिंदू समाज के बहन बेटियों की बोली लव जिहादियों द्वारा लगाई जा रही है उस हिंदू समाज में लव जिहाद के प्रति आक्रोश पैदा करने का कार्य जन जागरण के कार्यक्रमों से ही हो पाएगा। हमें गांव नगर बस्ती मोहल्ले में जाकर हिंदू बहन बेटियों को लव जिहाद के षड्यंत्र के बारे में बताना होगा लव जिहाद के मॉडल को प्रस्तुत करने वाले लव जिहादी आज हमारी बहन बेटियों के आदर्श बन रहे हैं इस भ्रांति को समाज में जाकर हमें खत्म करना होगा।

जिला कार्यकारिणी सदस्य विपुल राठौर ने कहा कि लव जिहाद की समस्या हिंदू बहन बेटियों के लिए एक बड़े खतरे के रूप में उभर कर आई है हिंदू बहन बेटियों को ही इस समस्या के अंत के लिए आगे आना होगा। हमारा यह लव जिहाद के विरुद्ध जन जागरण का कार्यक्रम हिंदू बहन बेटियों के प्रति ही समर्पित है।

इस दौरान खंड सयोजक रामनरेश राजपूत, सत्यांश पांडेय, वैभव शुक्ला, बिकास राजपूत, अनमोल राजपूत, मोहित यादव, युग अवस्थी, मोहित शाक्य, उत्कर्षा राजपूत, विवेक राजपूत, गौरव सिंह, हरिओम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें!

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *