जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सिरौली में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने तथा भूमि अधिग्रहण के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित |

2 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद |

ग्राम पंचायत सिरौली में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने तथा भूमि अधिग्रहण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप कृषि निदेशक, क्षेत्रीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने किसानों को अवगत कराया कि सभी किसान 30 अप्रैल तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य रूप से बनवा लें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं भी बाधित हो जाएंगी। उर्वरक क्रय हेतु भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी किसानों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास के अन्य किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री आईडी किसान अपने स्वयं के मोबाइल, जन सुविधा केंद्र अथवा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से बनवा सकते हैं। ग्राम पंचायत सिरौली में कुल 5600 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जानी है, जिसमें से अब तक 2900 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। शेष किसानों की आईडी शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *