फर्रुखाबाद।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के बलीपट्टी रानी गांव में गंगा घाट के किनारे एक लावारिस बाइक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी बाइक को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक का नंबर UP 27 V 0338 है। पुलिस ने नंबर के आधार पर जांच की तो बाइक सुनील पुत्र नरेश निवासी खड़ार, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहांपुर के नाम दर्ज पाई गई।
जांच के दौरान मामले में नया मोड़ सामने आया। जानकारी करने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल कस्बा अमृतपुर निवासी रमाकांत राठौर उर्फ सटलू के साले राजकुमार पुत्र रामावतार निवासी ग्राम गहौरा, थाना शाहाबाद, जिला हरदोई द्वारा 23 मार्च को उनके घर लाई गई थी। रमाकांत राठौर ने बताया कि उनके यहां अखण्ड पाठ के बाद दावत थी जिसमे उनका साला राजकुमार और उनके साडू सुनील दोनों लोग 23 मार्च को आये थे। उनके यहाँ से बाइक चोरी हो गई थी और वह इसकी तलाश कर रहे थे, हालांकि अब तक इस संबंध में कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
बताया जा रहा है कि सुनील और रमाकांत राठौर आपस में साडू हैं, जबकि राजकुमार दोनों का साला है, जिससे मामला पारिवारिक रिश्तों से भी जुड़ा हुआ सामने आ रहा है।
फिलहाल थाना अमृतपुर पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक गंगा घाट तक कैसे पहुंची और इसके पीछे क्या कारण है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई
