झाबुआ- भगोरिया पर्व के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही, 18L एक्सपायरी कोल्डड्रिंक नष्ट

1 Min Read

Food News: कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार आगामी भगोरिया हाट-बाजार एवं होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मिठाइयों तथा विशेष रूप से कोल्डड्रिंक की गुणवत्ता की सघन जांच की जा रही है। गत दिवस खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों कंजावानी, रुपखेड़ा एवं समोई में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भोंगारिया में प्रचलित रूप से विक्रय किए जाने वाले पान मसाला, नमकीन, कोल्डड्रिंक आदि खाद्य पदार्थों के कुल 14 नमूने जांच हेतु लिए गए। रुपखेड़ा में जांच के दौरान 18 लीटर एक्सपायरी कोल्डड्रिंक पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त तारखेड़ी एवं उमरकोट में हाट-बाजार के पूर्व रेस्टोरेंट एवं किराना दुकानों का निरीक्षण कर 5 नमूने जांच हेतु संकलित किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे खाद्य सामग्री क्रय करते समय पैकेट पर अंकित निर्माण एवं समाप्ति तिथि अवश्य देखें तथा गुणवत्ता सुनिश्चित कर ही सामग्री खरीदें। विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *