दिनदहाड़े पूर्व पार्षद प्रतिनिधि को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

दिनदहाड़े पूर्व पार्षद प्रतिनिधि को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

झांसी। मऊरानीपुर में 38 वर्षीय पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार पुत्र अशोक श्रीवास को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

बताया जा रहा है कि वह अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे, तभी दमेले चौक स्थित शिशु मंदिर वाली गली के पास बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया।

गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के बाद नगर में हड़कंप मच गया है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *