फर्रुखाबाद |
जिले में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात एक कड़ा कदम उठाते हुए कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही कई अन्य निरीक्षकों के कार्यभार में भी बदलाव किए गए हैं।
कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। चर्चा है कि उन्हें जिलाधिकारी आवास पर तैनात होमगार्ड द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में लापरवाही बरतने और मामले को गंभीरता से न लेने के कारण हटाया गया है।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के निरीक्षक अपराध, मुन्ना लाल को अब कोतवाली फतेहगढ़ में इसी पद पर तैनात किया गया है।
कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक अपराध, तेज सिंह को मोहम्मदाबाद कोतवाली का नया निरीक्षक अपराध बनाया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आलोक दुबे को चुनाव सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
