रिपोर्ट सुधीर सिंह |
कायमगंज/फर्रुखाबाद |
शारदीय नवरात्रि की पावन नवमी तिथि पर नगर भर में भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां भगवती के पंडालों में पूरे नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, डांडिया नृत्य और विशाल भंडारों का क्रम चला, जो नवमी पर्व पर अत्यंत भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने जगतजननी मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल भविष्य की कामना की।

इसी पावन अवसर पर ‘बालाजी के दीवाने परिवार’ के सदस्यों को नगर के दो प्रमुख स्थानों पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और भंडारे में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

बैंक ऑफ इंडिया वाली गली (पृथ्वी दरवाजा): भक्ति, झांकियां और डांडिया का संगम
पृथ्वी दरवाजा स्थित बैंक ऑफ इंडिया वाली गली में नवमी पर्व पर मां दुर्गा की महाआरती पूर्ण श्रद्धाभाव और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। पंडित जी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया और विकास राठौर, आरती राठौर, पीयूष अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, सोनू गुप्ता, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता नफीरी आदि सदस्यों को पटका पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया।

इस दौरान बाहर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक धार्मिक झांकियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांडिया नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। आरती के उपरांत विशाल भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से पीयूष अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, मनोज गुप्ता नफीरी, विकास राठौर, आरती राठौर, अमित गुप्ता, सोनू गुप्ता, बबलू अग्रवाल, महेश गुप्ता (वकील साहब) सहित नवदुर्गा कमेटी के समस्त पदाधिकारी व मोहल्ले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मोहल्ला लोकमन गंगा दरवाजा: वृंदावन से पधारे श्री नीरज मिश्रा जी के सान्निध्य में पूजन
वहीं दूसरी ओर, लोकमन गंगा दरवाजा में भी ‘बालाजी के दीवाने परिवार’ के सदस्यों ने मां दुर्गा के नवें स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की। यहां वृंदावन धाम से पधारे पूज्य श्री नीरज मिश्रा जी के पावन सान्निध्य में भक्तों को मां की विशेष आराधना और आरती करने का सौभाग्य मिला। पूजन के पश्चात आयोजित भंडारे में सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पीयूष अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, शिखर गुप्ता, अमित गुप्ता, कौशल अग्निहोत्री, रमेश गुप्ता, रचित गुप्ता, रोहितास गुप्ता, राजीव गुप्ता (कोठी वाले) सहित कमेटी के सभी सदस्य एवं मोहल्ले के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
