किसान का शराब ठेके के पास शव मिलने से सनसनी: परिवार में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद:

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आमिलपुर में शराब ठेके के पास 55 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम रामपुर ढपरपुर निवासी बेचेलाल के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब 7 बजे लोगों ने शराब ठेके के पास उनका शव पड़ा देखा। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल डॉ. राममनोहर लोहिया लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, बेचेलाल खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पुत्र दीपचंद ने बताया कि शनिवार देर शाम उनके पिता खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।देर रात तक वह तक जब वापस नहीं लौटे तो परिजन को चिंतित हो गए। रविवार सुबह उनके चाचा ने सूचना दी कि आमिलपुर में बेचेलाल शराब ठेके के पास पड़े हुए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे तो मृत अवस्था में मिले मृतक के पुत्र दीपचंद के अनुसार,गांव के ही एक व्यक्ति के साथ उनके पिता का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में किसान की मौत के परिवार के मन में कई सबाल उठ रहे हैं। हालांकि जमीन विवाद और मौत के बीच किसी भी संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। किसान की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बेचेलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक के छः बच्चे हैं जिनमें दो बेटियां हैं। परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी गिरिजा देवी और अन्य परिजनों को रो रो कर ‌बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *