डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विचारों को किया याद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विचारों को किया याद

जनरल फोर्स ब्यूरो

Ad image

एटा। महान समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर किदवई नगर स्थित कैम्प कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के तहत आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों, संघर्षों और समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया का मानना था कि **“जिंदा कौमें पांच साल तक इंतजार नहीं करतीं।”** उन्होंने कहा कि लोहिया के इस कथन का आशय था कि यदि सरकार अपने कार्यकाल में जनता पर अत्याचार करती है और जनहित की अनदेखी करती है, तो जनता को अगले चुनाव तक इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर सविनय अवज्ञा आंदोलन छेड़ना चाहिए।

परवेज जुबैरी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने वर्ष 1963 में लोकसभा में अपने ऐतिहासिक भाषण के माध्यम से देश में व्याप्त आर्थिक विषमता की ओर ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने आम जनता की गरीबी और तत्कालीन प्रधानमंत्री के खर्चों का उल्लेख करते हुए समाज में मौजूद असमानता को उजागर किया था। लोहिया का संघर्ष हमेशा गरीबों, वंचितों और शोषितों को न्याय दिलाने के लिए रहा।

कार्यक्रम को अशरफ हुसैन, अनिल प्रमुख, शराफत हुसैन काले, जसवीर सिंह, विनोद यादव, चैतन्य शाक्य, जमशेद आलम, महेश चंद्र वर्मा, धीरेन्द्र सिंह जाटव और अनिल सागर सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर अशोक यादव सभासद, राजीव यादव, सरफराज बबलू, अनुज प्रताप, बॉबी प्रधान, संदीप यादव, सरजू प्रधान, इतेंद्र शाक्य, रिंकू यादव, अनुज, सचिन, मुमताज उद्दीन, अमित यादव, धीरू यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *