महिला ने लगाए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप, कोतवाली पुलिस ने महिला के विरुद्ध किया मुकद्दमा दर्ज
(संवाददाता योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)
जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में थाना जलेसर क्षेत्र में स्थानीय कोतवाली पुलिस नित्य नए विवादों में घिरती जा रही है। वारदातों का ग्राफ बढ़ने तथा तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के जानलेवा हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने के विरोध में जहां बार एसोसिएशन बीते एक सप्ताह से आंदोलनरत है, वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने कोतवाली पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वही कोतवाली पुलिस द्वारा भी उक्त महिला के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कोतवाली पुलिस द्वारा एक जुए के अड्डे पर पकड़े गए युवाओं को अभियुक्त बनाए जाने पर एक महिला द्वारा कोतवाली पुलिस पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। यह महिला किस गांव की है, और महिला का नाम क्या है अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ पर लगाए गए आरोपों से कोतवाली पुलिस की छवि को धूमिल किया जा रहा है। एक बार फिर विवादों में आ गई है।
हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विदित हो कि अभी कुछ दिन पूर्व भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिसमें कोतवाली के ही एक पुलिस कर्मी द्वारा एक कोतवाली पुलिस पर ही एक वारदात में फर्जी अभियुक्तों को जेल भेजे जाने की बात कही गई थी। हालांकि कोतवाली पुलिस की छवि धूमल होता देख विभागीय अधिकारियों द्वारा इस मामले का गुपचुप तरीके से पटाक्षेप कर दिया गया था। वही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो में जो महिला पुलिस पर आरोप लगा रही है, उसका नाम पुष्पा बताया है। यह महिला कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखुन की रहने वाली बताई जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर उक्त महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत दर्ज कर दिया गया है।

