यूपी पीसीएस में लोधी समाज के 14 लोगों का चयन
समाज का गौरव बढ़ाया: देवेन्द्र लोधी
एटा। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा पास कर लोधी समाज के 14 लोगों ने प्रशासनिक अधिकारी बनकर लोधी समाज का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने सभी को शुभकामनाएं दीं हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि हमारे देश के साथ ही उत्तर प्रदेश के लोधी समाज में पहले से वर्तमान में काफी उत्साह दिखाया जा रहा है और जागरूकता भी आई है। हम धीरे ही सही लेकिन सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस जागरूकता का श्रेय वह लोधी समाज के लोगों को जागरूक करने वाले सामाजिक संगठनो और उनके नेतृत्व करने वाले सम्माननीय लोगों को दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रों के माता पिता अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान देते हैं उन्हें सफलता मिलने की ज्यादा उम्मीद होती हैं।
देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने अंत में कहा कि वह देश और प्रदेश में लोधी समाज के लिए काम करने वाले सभी अधिवक्ताओं, राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठन के नेतृत्व कर्ताओं से अपील करते हैं कि वह ग्रामीण भारत में जमीनी/निचले स्तर पर समाज की जो प्रतिभाएं छुपी हुई हैं उनके लिए भी कार्य करें, और उनको गोद लेकर अपने मार्गदर्शन में आगे बढ़ाने का काम करे, तो हम सभी लोगौ का उद्देश्य पूर्ण हो सकता है। उन्होंने लोधी समाज के प्रतिभाशाली मयंक वर्मा , अनजीत राजपूत, देवेन्द्र सिंह, विशेष कुमार, सुधा वर्मा, अभिषेक लोधी, शिप्रा वर्मा, अभय सिंह राजपूत, दीपेंद्र राजपूत, मोहित राजपूत, निधि राजपूत, निर्देश कुमार वर्मा, दुष्यन्त कुमार, हरिदीपक सहित सभी 14 लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। और आशा करते हैं कि वह और आगे बढ़ते जाए और अपने माता पिता और गांव, क्षेत्र, जिला, मण्डल, प्रदेश का देश में नाम रोशन करें।
